भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दिक्काल का भोक्ता अहं / केदारनाथ अग्रवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केदारनाथ अग्रवाल |संग्रह=खुली आँखें खुले डैने / …) |
छो ("दिक्काल का भोक्ता अहं / केदारनाथ अग्रवाल" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite))) |
(कोई अंतर नहीं)
|
17:46, 21 जनवरी 2011 के समय का अवतरण
दिक् काल का भोक्ता अहं
जब
निजत्व की इकाई होकर,
दिक्-काल का निषेध कर,
खोखली आत्मवत्ता में
स्वयं समाया होता है
तब वह
नवाचारी होकर-
अनाचारी होकर-
मानवीय बोध से
वंचित और विरत होता है
विशाल वटवृक्ष से
टूटकर गिरा पत्ता होता है,
निरवलम्ब होता है,
इधर-से-उधर-
दिशा दृष्टिहीन
उड़ने-भटकने को
मजबूर होता है।
रचनाकाल: ०६-०१-१९८०