भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"गंधपूरित हैं हवाएँ / रमेश चंद्र पंत" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
					
										
					
					अनिल जनविजय  (चर्चा | योगदान)   (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश चंद्र पंत  }} {{KKCatNavgeet}} <poem> हाँ! दरख़्तों ने नए फि…)  | 
			
(कोई अंतर नहीं) 
 | 
16:29, 11 फ़रवरी 2011 के समय का अवतरण
हाँ! दरख़्तों ने
नए फिर वस्त्र हैं पहने !
गंधपूरित
हैं हवाएँ
चाँदनी साँसें हुईं
मूक है
वाणी ह्रदय की
मौन में बातें हुईं
डालियों पर फिर
वहीं हैं पुष्प के गहने !
रंग की
जादूगरी हर ओर
है दिखने लगी
ख़ुशबुएँ
अनुबंध अपने
फिर नए लिखने लगीं
जड़ हों या चेतन
सभी के आज क्या कहने !
	
	