भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"रत्ना मैडम की ड्रैस / नासिर अहमद सिकंदर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नासिर अहमद सिकंदर |संग्रह= }} <Poem> नीली साड़ी में ह...) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह= | |संग्रह= | ||
}} | }} | ||
− | + | {{KKCatKavita}} | |
<Poem> | <Poem> | ||
नीली साड़ी में है आज रत्ना मैडम | नीली साड़ी में है आज रत्ना मैडम |
11:04, 21 फ़रवरी 2011 के समय का अवतरण
नीली साड़ी में है आज रत्ना मैडम
नीली साड़ी को यदि कोई
नीला आकाश कह दे
तो उस आकाश का
चांद है
रत्ना मैडम
उसकी अन्य पोशाकों में
एक सूट ऎसा है रत्ना मैडम के पास
जिसका रंग इतना अलहदा है
कि वह रंग
दुनिया की किसी भी चीज़ के रंग से
नहीं मिलता
उस रंग से मिलता-जुलता
मैडम रत्ना का
चेहरा है
रत्ना मैडम हमारे विभाग में
कम्प्यूटर पर काम करती
एक ऎसी लड़की का नाम है
जिसके स्वप्न
अन्य लड़कियों की तरह ही हैं
पर उसकी ड्रेसें
ड्रेसों के रंग
अन्य लड़कियों से बिल्कुल अलग
हालांकि एक रंग की ड्रेस
अन्य लड़कियों की तरह प्रिय है उसे भी
और वह रंग
फिलहाल उसकी उदास आँखों में
स्वप्न बनकर तैरता है ।