भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कुटी चली परदेस कमाने / शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान }} {{KKCatNavgeet}} <poem> कुटि चली …) |
|||
पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
{{KKCatNavgeet}} | {{KKCatNavgeet}} | ||
<poem> | <poem> | ||
+ | '''कुटि चली परदेस कमाने''' | ||
+ | |||
कुटि चली परदेस कमाने | कुटि चली परदेस कमाने | ||
घर के बैल बिकाने । | घर के बैल बिकाने । |
13:42, 1 मार्च 2011 का अवतरण
कुटि चली परदेस कमाने
कुटि चली परदेस कमाने
घर के बैल बिकाने ।
चमक-दमक में भूल गई है,
अपने ताने बाने ।
राड-बल्ब के आगे फीके
दीपक के उजियारे ।
काट रहे हैं फ़ुटपाथों पर
अपने दिन बेचारे ।
कोलतार सड़कों पर चिड़िया
ढूँढ रही है दाने ।।
एक-एक रोटी के बदले
सौ-सौ धक्के खाए,
किन्तु सुबह के भूले पंछी
लौट नहीं घर आए।
काली तुलसी नागफनी के
बैठी है पैताने ।।
गोदामों के लिए बहाया
अपना ख़ून-पसीना ।
तन पर चमड़ी बची न बाक़ी
ऐसा भी क्या जीना ।
छाँव बरगदी राजनगर में
आई गाँव बसाने ।।