भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"टेलीफ़ोन के तार / अरुण कमल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} रचनाकारः अरुण कमल Category:कविताएँ Category:अरुण कमल ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~ कहाँ ...)
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
रचनाकारः [[अरुण कमल]]
+
{{KKRachna
[[Category:कविताएँ]]
+
|रचनाकार=अरूण कमल
[[Category:अरुण कमल]]
+
}}
 
+
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
+
  
  

13:51, 25 अप्रैल 2008 का अवतरण


कहाँ से फट फट कर गिरती हैं ध्वनियाँ ?

तने हुऎ तार टेलिफ़ोन के

धुनते जाते हैं हवा वादियाँ ।


तने रहें फैले रहें

टेलिफ़ोन तारों-से हम

खेतों मैदानों सड़कों खानों पर

पानी में भीगते

बर्फ़ से ढँके

धूप में चिलकते

आँधियों तूफ़ानों में झनझनाते

ध्वनियों से भरे रहे हम


ढोते रहे ध्वनियाँ

ढोते रहे सैकड़ों आवाज़ें

इसी तरह इसी तरह

इसी तरह इसी तरह

जोड़ते रहे गाँव गाँव

शहर शहर

आदमी आदमी ।