भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"खेलो छोटे बहादुर / गणेश पाण्डेय" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गणेश पाण्डेय |संग्रह=परिणीता / गणेश पाण्डेय; जल …)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=गणेश पाण्डेय  
 
|रचनाकार=गणेश पाण्डेय  
|संग्रह=परिणीता / गणेश पाण्डेय; जल में / गणेश पाण्डेय
+
|संग्रह=जल में / गणेश पाण्डेय
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita‎}}
 
{{KKCatKavita‎}}

10:20, 11 मार्च 2011 के समय का अवतरण

आओ बहादुर
बैठो बहादुर
खाओ बहादुर
ये खुरमा
ये सेवड़ा
ये देखो रंगवर्षा
खेलो छोटे बहादुर ।

छोड़ो बहादुर
संभ्रांत पंक्ति का
पनाला
रहने दो आज जाम
बहने दो जहाँ-तहाँ
छोड़ो कुदाल
फेंको बाँस
ले खुली साँस ।

आओ छोटे बहादुर
बताओ छोटे बहादुर
क्या कर रही होगी
इस वक्त पहाड़ पर माँ
माँ के मुख रंग बताओ
छोटे बहादुर ।

कितनी दूर है
तुम्हारा पर्वत-प्रदेश
मुझे ले चलो अपने घर
अकलुश आँख की राह
आओ छोटे बहादुर
अपने अगाये कंठ से
बोलो छोटे बहादुर
मद्धिम क्यों है आज
मुखाकृति ।