भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बसंत ऋतु के बासंती पौधे / शरद चन्द्र गौड़" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शरद चन्द्र गौड़ |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> ऋतु बदली आया…)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=शरद चन्द्र गौड़
 
|रचनाकार=शरद चन्द्र गौड़
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
}}
+
}}{{KKAnthologyBasant}}
 
{{KKCatKavita‎}}
 
{{KKCatKavita‎}}
 
<poem>
 
<poem>

19:05, 28 मार्च 2011 के समय का अवतरण

ऋतु बदली
आया बसंत

बसंती चादर से
सुशोभित वसुंधरा
सूखे पत्ते उड़ते
इधर-उधर
दरख़्तों पर सुशोभित
बासंती कोमल पत्तियाँ

आम बौरा गए
हो गए बासंती
मधुर सुगन्ध से
सुगन्धित वसुन्धरा
साड़ी में लिपटी
बलखाती, मुस्काती
लकदक यौवन के
मद में मदमाती नवयौवना

धूल के गुबार
उड़ते पत्तों का बवंडर
सबको चिढ़ाते
‘शान से इठलाते
बासन्ती पत्तों से लिपटे दरख़्त

ऋतु बदली आया बसन्त