भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हेमन्त : हिमालय और हम / उमाशंकर तिवारी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उमाशंकर तिवारी }} {{KKCatNavgeet}} <poem> आ गए, कुहरों भरे दिन आ …) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=उमाशंकर तिवारी | |रचनाकार=उमाशंकर तिवारी | ||
− | }} | + | }}{{KKAnthologyHemant}} |
+ | {{KKCatKavita}} | ||
{{KKCatNavgeet}} | {{KKCatNavgeet}} | ||
<poem> | <poem> |
01:06, 1 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण
आ गए, कुहरों भरे दिन आ गए।
मेघ कन्धों पर धरे दिन आ गए।
धूप का टुकडा़ कहीं भी
दूर तक दिखता नहीं,
रूठकर जैसे प्रवासी
ख़त कभी लिखता नहीं,
याद लेकर सिरफिरे दिन
आ गए।
दूर तक लहरा रही आवाज़
सारस की कहीं है,
सुबह जैसे गुनगुनाकर श्वेत
स्वेटर बुन रही है,
आँख मलते छोकरे दिन
आ गए।
इस शिखर से उस शिखर तक
मेघ-धारा फूटती है,
घाटियों के बीच जैसे
रेलगाड़ी छूटती है,
भाप पीते मसखरे दिन
आ गए।
एक धुंधला पारदर्शी जाल
धीवर तानता है,
बर्फ़ को आकाश का रंगरेज़
चादर मानता है,
यों बदलकर पैंतरे दिन
आ गए।
बाँध लेती हर नदी कुछ
सिलसिला-सा हो गया है,
मन पहाड़ी कैक्टससा
घाटियों में खो गया है,
नग्न होते कैबरे दिन
आ गए।