भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पान का गीत / दिनेश कुमार शुक्ल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दिनेश कुमार शुक्ल |संग्रह= }} <poem> छप्पर-छानी सजी हु...) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
||
(एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया) | |||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=दिनेश कुमार शुक्ल | |रचनाकार=दिनेश कुमार शुक्ल | ||
|संग्रह= | |संग्रह= | ||
− | }} | + | }}{{KKAnthologyPan}} |
+ | {{KKCatKavita}} | ||
<poem> | <poem> | ||
छप्पर-छानी सजी हुई है | छप्पर-छानी सजी हुई है |
22:34, 1 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण
छप्पर-छानी सजी हुई है
परवल पान रतालू की बारी में भीगी
वर्षा ऋतु की गमक अभी तक बसी हुई है
चैत गया बैसाख आ गया
महुआ चूनेलगा
लपट लू की झुलसाने लगी
तवे-सी तपती धरती लेकिन फिर भी
पनवारी की बारी में
हरियाली की ऎसी रंगत है ऎसी धज है...
जैसे कोई नया-नवेला
बप्पा से आँखें बरका कर
पान दबा कर चोरी-चोरी
पनवारी के दर्पन में
अपनी मुखशोभा देख रहा हो
और भीगती हुई रेख का दर्प
दीप्त कर दे दर्पन को!
हरियाली के भीतर-भीतर उठती गिरती
एक लहर उससे भी गहरी हरियाली की!