भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सूनी सँझा, झाँके चाँद / नरेश सक्सेना" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नरेश सक्सेना |संग्रह= }} {{KKCatNavgeet}} <poem> सूनी सँझा, झाँक…)
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=नरेश सक्सेना
 
|रचनाकार=नरेश सक्सेना
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
}}
+
}}{{KKAnthologyChand}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatNavgeet}}
 
{{KKCatNavgeet}}
 
<poem>
 
<poem>

22:45, 1 अप्रैल 2011 का अवतरण

सूनी सँझा, झाँके चाँद
मुँडेर पकड़ कर आँगना
हमें, कसम से, नहीं सुहाता-
रात-रात भर जागना ।

रह-रह हवा सनाका मारे
यहाँ-वहाँ से बदन उघारे
पिछवारे का पीपल जाने-
कैसे-कैसे वचन उचारे
जाने कब तक नीम पड़ेगा-
'घी मिसरी' में पागना ।

कैसे मन की करूँ चिरौरी
खाली-खाली बाखर-पौरी
ऐसे मौसम तुम बाहर हो
आँगन टपके परी निबौरी
जैसे हैम अपने, वैसे हों-
दुश्मन के भी भागना ।

हमें, कसम से, नहीं सुहाता-
रात-रात भर जागना ।