भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ईद का चांद हो गया है कोई / राजेंद्र नाथ 'रहबर'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेंद्र नाथ 'रहबर' |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> ईद का चा…) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=राजेंद्र नाथ 'रहबर' | |रचनाकार=राजेंद्र नाथ 'रहबर' | ||
|संग्रह= | |संग्रह= | ||
− | }} | + | }}{{KKAnthologyChand}} |
+ | {{KKCatKavita}} | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} | ||
<poem> | <poem> |
23:27, 1 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण
ईद का चांद हो गया है कोई
जाने किस देस जा बसा है कोई
पूछता हूं मैं सारे रस्तों से
उस के घर का भी रास्ता है कोई
एक दिन मैं ख़ुदा से पूछूं गा
क्या ग़रीबों का भी ख़ुदा है कोई
इक मुझे छोड़ के वो सब से मिला
इस से बढ़ के भी क्या सज़ा है कोई
दिल में थोड़ी सी खोट रखता है
यूं तो सोने से भी खरा है कोई
वो मुझे छोड़ दे कि मेरा रहे
हर क़दम पर ये सोचता है कोई
हाथ तुम ने जहां छुड़ाया था
आज भी उस जगह खड़ा है कोई
फिर भी पहुंचा न उस के दामन तक
ख़ाक बन बन के गो उड़ा है कोई
तुम भी अब जा के सो रहो 'रहबर`
ये न सोचो कि जागता है कोई