भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दौलत का चंद रोज़ में यूं जादू चल गया / सतीश शुक्ला 'रक़ीब'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
SATISH SHUKLA (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार=सतीश शुक्ला 'रक़ीब' | संग्रह = }} {{KKCatGhazal}} <poem> दौलत का च…) |
SATISH SHUKLA (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 27: | पंक्ति 27: | ||
कुछ देर बाद चाँद निकल आएगा 'रक़ीब' | कुछ देर बाद चाँद निकल आएगा 'रक़ीब' | ||
अब शाम होने वाली है सूरज तो ढल गया | अब शाम होने वाली है सूरज तो ढल गया | ||
+ | </poem> |
16:47, 14 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण
दौलत का चंद रोज़ में यूं जादू चल गया
कल तक जो आदमी था वो पत्थर में ढल गया
आने से उनके घर में मेरे रौशनी हुई
कल रात मेरे घर से अँधेरा निकल गया
मैं तो गमे-हयात से बेज़ार बैठा था
आई जो तेरी याद मेरा जी बहल गया
फिर यूँ हुआ के धर्म की दीवार आ गयी
उसने भी आँखें फेर लीं मैं भी बदल गया
ये आग सारी उम्र मुझे याद रहेगी
इस आग में तो प्यार, वफ़ा, दिल भी जल गया
अब आप आए हो मेरा अहवाल पूछने
जब थम गया तूफ़ान बुरा वक़्त टल गया
कुछ देर बाद चाँद निकल आएगा 'रक़ीब'
अब शाम होने वाली है सूरज तो ढल गया