भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"केश काढ़ना (झगड़ा) / अम्बर रंजना पाण्डेय" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अम्बर रंजना पाण्डेय |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> श्यामा …) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह= | |संग्रह= | ||
}} | }} | ||
+ | {{KKAnthologyLove}} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
<poem> | <poem> |
12:18, 15 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण
श्यामा भूतनाथ की; केश काढ़ती रहती
हैं । नील नदियों से लम्बे-लम्बे केश
उलझ गए थे गई रात्रि जब भूतनाथ ने
खोल उन्हें; खोसीं थी आम्र-मंजरियाँ
काढते-काढते कहती हैं 'ठीक नहीं यों
पीठ पर बाल बिथोल-बिथोल फँसा-फँसा अपनी
कठोर अँगुलियाँ उलझा देना एक-एक
बाल में एक-एक बाल । मारूँगी मैं
तुम्हें, फिर ऐसा किया तुमने कभी ।
देखो कंघा भी धँसता नहीं
गाँठों में'। 'सुलझा देता हूँ मैं', कह
कर उसने नाक शीश में घुसा
सूंघी शिकाकाई फलियों की गँध ।
'हटो, उलझाने वाले बालों,
जाओ मुझे न बतियाना ।' भूतनाथ ने
अँगुली में लपेट ली फिर एक लट