भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कैसा आततायी है रे तू / अरुणा राय" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
|||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=अरुणा राय | |रचनाकार=अरुणा राय | ||
}} | }} | ||
− | {{ | + | {{KKAnthologyLove}} |
+ | {{KKCatKavita}} | ||
<poem> | <poem> | ||
मेरी | मेरी |
12:31, 15 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण
मेरी
सारी दिशाओं को
अपने मृदु हास्य में बांध
कहां गुम हो गया है खुद
कि
कैसा आततायी है रे तू
तुझसे अच्छा तो
सितारा है वह
दूर है
पर हिलाए जा रहा
अपनी रोशन हथेली
जो नहीं है रे तू
तो क्यों यह तेरी
अनुपस्थिति
ऐसी बेसंभाल है
तू तो कहता है
कि मेरा प्यार है तू
तो फिर यह दर्द कैसा
दुश्वार है ...