भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"माँ के नाम का चिराग़ / अमरजीत कौंके" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अमरजीत कौंके |संग्रह= }} <Poem> घर को कभी न छोड़ने वाल...)
 
 
(एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}
 
}}
<Poem>
+
[[Category:पंजाबी भाषा]]
 +
{{KKCatKavita}}
 +
{{KKAnthologyMaa}}
 +
<poem>
 
घर को कभी न छोड़ने वाली माँ
 
घर को कभी न छोड़ने वाली माँ
 
उन लम्बे रास्तों पर निकल गई
 
उन लम्बे रास्तों पर निकल गई

01:40, 20 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण

घर को कभी न छोड़ने वाली माँ
उन लम्बे रास्तों पर निकल गई
जहाँ से कभी कोई लौट कर नहीं आता

उसके जाने के सिवा
सब कुछ उसी तरह है

शहर में उसी तरह
भागे जा रहे हैं लोग
काम-धंधों में उलझे
चलते कारखाने
काली सड़कों पर बेचैन भीड़
सब कुछ उसी तरह है।

उसी तरह
उतरी है शहर पर शाम
ढल गई है रात
जगमगा रहा है शहर सारा
रौशनियों से

सिर्फ़ एक माँ के नाम का
चिराग़ है बुझा...।


मूल पंजाबी से हिंदी में रूपांतर : सुभाष नीरव