भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मेरी प्यारी दादी-माँ / श्याम सुन्दर अग्रवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्याम सुन्दर अग्रवाल }} Category:बाल-कविताएँ <poem> मेर...) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=श्याम सुन्दर अग्रवाल | |रचनाकार=श्याम सुन्दर अग्रवाल | ||
− | }} | + | }}{{KKCatKavita}} |
+ | {{KKAnthologyMaa}} | ||
[[Category:बाल-कविताएँ]] | [[Category:बाल-कविताएँ]] | ||
<poem> | <poem> |
01:46, 20 अप्रैल 2011 का अवतरण
मेरी प्यारी दादी-माँ,
सब से न्यारी दादी-माँ ।
बड़े प्यार से सुबह उठाए,
मुझको मेरी दादी-माँ ।
नहला कर कपड़े पहनाए,
खूब सजाए दादी-माँ ।
लेकर मेरा बैग स्कूल का,
संग-संग जाए दादी-माँ ।
आप न खाए मुझे खिलाए,
ऐसी प्यारी दादी-माँ ।
ताज़ा जूस, गिलास दूध का,
हर रोज़ पिलाए दादी-माँ ।
सुंदर कपड़े और खिलौने,
मुझे दिलाए दादी-माँ ।
बात सुनाए, गीत सुनाए,
रूठूँ तो मनाए दादी-माँ ।
यह करना है, वह नहीं करना,
मुझको समझाए दादी-माँ ।
लोरी देकर पास सुलाए,
ये मेरी प्यारी दादी-माँ ।।