"कोई इस शहर में अपना नज़र आता ही नहीं / सतीश शुक्ला 'रक़ीब'" के अवतरणों में अंतर
SATISH SHUKLA (चर्चा | योगदान) |
SATISH SHUKLA (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 31: | पंक्ति 31: | ||
"आईना तूने कभी गौर से देखा ही नहीं" | "आईना तूने कभी गौर से देखा ही नहीं" | ||
− | मिक़नातीसी है ये मुंबई की खाक 'रक़ीब' | + | मुंबई शहर की मिट्टी की है तासीर अजब |
+ | जो 'रक़ीब' आता है वो लौट के जाता ही नहीं | ||
+ | |||
+ | मिक़नातीसी सी है ये मुंबई की खाक 'रक़ीब' | ||
जो यहाँ आता है वो लौट के जाता ही नहीं | जो यहाँ आता है वो लौट के जाता ही नहीं | ||
</poem> | </poem> |
23:20, 23 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण
कोई इस शहर में अपना नज़र आता ही नहीं
कोई दरवाज़ा मोहब्बत का यहाँ वा ही नहीं
घर के दर पे जो तेरा नाम था वो मिट तो गया
और दिल पर जो तेरा नाम है मिटता ही नहीं
ज़ुल्फ़ की छाँव में कुछ देर कहीं रुक जाओ
प्यार भी चाहिए इंसान को रुपया ही नहीं
ज़हनो दिल में है मेरे फ़िक्र का सूरज रौशन
और मेरे घर में मोहब्बत का उजाला ही नहीं
हाथ जिसने मेरा देखा है वो ये कहता है
के तेरे हाथ में सुख चैन की रेखा ही नहीं
बत्तियाँ बुझ गईं होने को है सुब्हा शायद
राह तकने में कटी रात वो आया ही नहीं
लिख्खे साहिल पे जो उंगली से मिटाती मौजें
नाम दिल पे है लिखा किससे जो मिटता ही नहीं
उसकी तस्वीर थी महफूज़ तेरी आँखों में
"आईना तूने कभी गौर से देखा ही नहीं"
मुंबई शहर की मिट्टी की है तासीर अजब
जो 'रक़ीब' आता है वो लौट के जाता ही नहीं
मिक़नातीसी सी है ये मुंबई की खाक 'रक़ीब'
जो यहाँ आता है वो लौट के जाता ही नहीं