भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"खोज / अनिल विभाकर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिल विभाकर |संग्रह= }} <poem> देश खो गया राजकुमार ब…)
(कोई अंतर नहीं)

00:06, 23 मई 2011 का अवतरण


देश खो गया
 
राजकुमार बहुत चिंतित हैं
 
वे निकल पड़े हैं देश की खोज में

 
राजकुमार देश खोज रहे हैं
 
मीडिया उनके चेहरे की खूबसूरती
 
राजकुमार ने क्या खोजा इसका मीडिया के पास कोई हिसाब नहीं
 
वह तो उन महिलाओं के आंकड़े रख रहा है
 
जो राजकुमार की खूबसूरती से सम्मोहित हैं
 
मीडिया को इससे भी कोई मतलब नहीं कि राजकुमार ने क्या खोजा
 
वह तो सिर्फ यह जानना चाहता है
 
वे कब बंधेंगे दांपत्य सूत्र में
 
देश की खोज तो महज बहाना है
 
दरअसल राजकुमार के लिए देश का मतलब है राजसिंहासन
 
राजकुमार इसीलिए खोज रहे हैं देश