भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"चलो, जंगल लाँघ आए / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= कुमार रवींद्र |संग्रह=और...हमने सन्धियाँ कीं / क…)
 
 
पंक्ति 26: पंक्ति 26:
 
पास में ही  
 
पास में ही  
  
उड़ रहा गिद्ध, देखो
+
उड़ रहा है गिद्ध, देखो
 
पंख फैलाए  
 
पंख फैलाए  
 
अब तो बस्ती मिलेगी ही  
 
अब तो बस्ती मिलेगी ही  

22:27, 25 मई 2011 के समय का अवतरण

चलो
जंगल लाँघ आए
अब तो बस्ती मिलेगी ही

दूर से आवाज़ रोने की
सुनाई दे रही है
लग रहा है
जिस दिशा में चल रहे हम
वह सही है

दिख रहे आकाश पर भी
धुएँ के साए
अब तो बस्ती मिलेगी ही

पेड़ पर से यहाँ पत्ते झर रहे
मधुमास में ही
भाई, निश्चित है
चिताएँ जल रहीं हैं
पास में ही

उड़ रहा है गिद्ध, देखो
पंख फैलाए
अब तो बस्ती मिलेगी ही

सुनो, जल भी इस नदी का
यहाँ गँदला दिख रहा है
कोई नाला बस्तियों से
निकलकर इसमें बहा है

यहाँ आकर रास्ते भी
मिले भरमाए
अब तो बस्ती मिलेगी ही