भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"यों उड़ा है नशा जवानी का / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=पँखुरियाँ गुलाब की / गुल…) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 13: | पंक्ति 13: | ||
हम उन आँखों की बेज़बानी का | हम उन आँखों की बेज़बानी का | ||
− | + | रात आया था लटें खोले कोई | |
फूल महका था रातरानी का | फूल महका था रातरानी का | ||
20:44, 21 जून 2011 का अवतरण
यों उड़ा है नशा जवानी का
जैसे बालू पे हर्फ़ पानी का
खून से अपने लिख गए हैं जवाब
हम उन आँखों की बेज़बानी का
रात आया था लटें खोले कोई
फूल महका था रातरानी का
कही ऐसा न हो, मिलें जब आप
कहनेवाला हो चुप कहानी का!
रंग देखें गुलाब के भी आज
जिनको दावा है बागवानी का