भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"किस अदा से वो मेरे दिल में उतर आता है! / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=पँखुरियाँ गुलाब की / गुल…) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 19: | पंक्ति 19: | ||
एक इस राह में ऐसा भी शहर आता है | एक इस राह में ऐसा भी शहर आता है | ||
− | + | ख़ुद ही माना कि फँसे दौड़के काँटों में गुलाब | |
− | कुछ तो | + | कुछ तो इल्ज़ाम मगर आपके सर आता है |
<poem> | <poem> |
00:44, 1 जुलाई 2011 का अवतरण
किस अदा से वो मेरे दिल में उतर जाता है!
जीतकर जैसे जुआरी कोई घर आता है
लाख हमसे कोई आँखें चुरा रहा है, मगर
प्यार का रंग निगाहों में उभर आता है
हमने देखा है किनारा किसी के आँचल का
जब कहीं कोई किनारा न नज़र आता है
साथ छूटा है हरेक प्यार के राही का जहाँ
एक इस राह में ऐसा भी शहर आता है
ख़ुद ही माना कि फँसे दौड़के काँटों में गुलाब
कुछ तो इल्ज़ाम मगर आपके सर आता है