भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मुद्दत हुई है आपसे आँखें मिले हुए / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=पँखुरियाँ गुलाब की / गुल…) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 13: | पंक्ति 13: | ||
कुछ फूल तो खिलकर भी यहाँ अनखिले हुए | कुछ फूल तो खिलकर भी यहाँ अनखिले हुए | ||
− | ऐ आनेवाले! कुछ तो उधर की | + | ऐ आनेवाले! कुछ तो उधर की ख़बर बता |
क्यों ख़त्म दोस्ती के सभी सिलसिले हुए! | क्यों ख़त्म दोस्ती के सभी सिलसिले हुए! | ||
01:52, 1 जुलाई 2011 का अवतरण
मुद्दत हुई है आपसे आँखें मिले हुए
इन सर्द घाटियों में कोई गुल खिले हुए
चमके न बाग़ में न किसी हार में गुँथे
कुछ फूल तो खिलकर भी यहाँ अनखिले हुए
ऐ आनेवाले! कुछ तो उधर की ख़बर बता
क्यों ख़त्म दोस्ती के सभी सिलसिले हुए!
क्यों दौड़ती रही हैं निगाहें उसी तरफ़
दिल के नहीं जो तार भी कुछ है मिले हुए!
कहने को यों तो और भी कह देते कुछ गुलाब!
हैं होंठ मगर आज तो उनके सिले हुए