भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कितने दिये बुझाये होंगे / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=पँखुरियाँ गुलाब की / गु…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
02:11, 9 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
कितने दिये बुझाए होंगे
तब साजन घर आये होंगे
नाहक़ प्यार का दम भरना है
कल ये बोल पराये होंगे
साज़ सभी ने छेडा, लेकिन
सुर में हमीं रह पाये होंगे
हैरत है जब तक न मिले थे
हम क्या करते आये होंगे
इतने लाल गुलाब कहाँ थे!
तुमने नयन मिलाये होंगे