भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पँखुरियाँ गुलाब की नम न हों तो क्या करें! / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 14: | पंक्ति 14: | ||
हम इधर हैं बेक़रार, है उधर भी इंतज़ार | हम इधर हैं बेक़रार, है उधर भी इंतज़ार | ||
− | पर नज़र के | + | पर नज़र के फ़ासिले कम न हों तो क्या करें! |
प्यार यह हमारे ही दिल का हो भरम नहीं | प्यार यह हमारे ही दिल का हो भरम नहीं |
01:41, 10 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
पँखुरियाँ गुलाब की नम न हों तो क्या करें!
कुछ उधर भी प्यार के ग़म न हों तो क्या करें!
कैसे अजनबी बने, हमसे पूछते हैं वे
'अब भी तेरी तड़पनें कम न हों तो क्या करें!'
हम इधर हैं बेक़रार, है उधर भी इंतज़ार
पर नज़र के फ़ासिले कम न हों तो क्या करें!
प्यार यह हमारे ही दिल का हो भरम नहीं
धड़कनों में आपकी, हम न हों तो क्या करें!
जब कहा, 'गुलाब को चलके देख लीजिए'
बोले, 'आख़िरी है अब, दम न हों तो क्या करें!'