भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हमें तो हुक्म हुआ सर झुका के आने का / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 14: | पंक्ति 14: | ||
निगाहें बढ़के लिपटती रहीं निगाहों से | निगाहें बढ़के लिपटती रहीं निगाहों से | ||
− | चले तो | + | चले तो वक़्त नहीं था गले लगाने का |
नहीं जो प्यार हो हमसे तो दोस्ती ही सही | नहीं जो प्यार हो हमसे तो दोस्ती ही सही |
01:54, 10 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
हमें तो हुक्म हुआ सर झुकाके आने का
नहीं ख़याल भी उनको नज़र उठाने का
ये किस बहार की मंज़िल पे रुक गए हैं क़दम
नज़र को आगे इशारा नहीं है आने का
निगाहें बढ़के लिपटती रहीं निगाहों से
चले तो वक़्त नहीं था गले लगाने का
नहीं जो प्यार हो हमसे तो दोस्ती ही सही
ग़रज़ कि कुछ तो बहाना हो मुस्कुराने का
गुलाब यों तो हज़ारों ही खिल रहे हैं यहाँ
है रंग और ही लेकिन तेरे दीवाने का