भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"फिर इस दिल के मचलने की कहानी याद आती है / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 20: | पंक्ति 20: | ||
भुला पाता नहीं मैं पोंछना काजल पलक पर से | भुला पाता नहीं मैं पोंछना काजल पलक पर से | ||
− | लटें आवारा उस | + | लटें आवारा उस रुख़ से हटानी, याद आती है |
कभी गाने को कहते ही, लजा कर सर झुका लेना | कभी गाने को कहते ही, लजा कर सर झुका लेना | ||
गुलाब! अब भी किसीकी आनाकानी याद आती है | गुलाब! अब भी किसीकी आनाकानी याद आती है | ||
<poem> | <poem> |
02:40, 10 जुलाई 2011 का अवतरण
फिर इस दिल के मचलने की कहानी याद आती है
मुझे फिर आज अपनी नौजवानी याद आती है
बहुत कुछ कहके भी उनसे न कह पाया था प्यार अपना
तपिश सीने की बस आँखों में लानी याद आती है
'कहा क्या! कल कहूंगा क्या! न यह कहता तो क्या कहता!'
यही सब सोचते रातें बितानी याद आती है
शरारत की हँसी आँखों में दाबे, नासमझ बनती
मेरी चुप्पी पे उनकी छेड़खानी याद आती है
भुला पाता नहीं मैं पोंछना काजल पलक पर से
लटें आवारा उस रुख़ से हटानी, याद आती है
कभी गाने को कहते ही, लजा कर सर झुका लेना
गुलाब! अब भी किसीकी आनाकानी याद आती है