भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"इस पार कौन? उस पार कौन? (दशम सर्ग) / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=उषा / गुलाब खंडेलवाल }} [[categ…) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 10: | पंक्ति 10: | ||
साँसों की जलती साँस कौन? प्राणों की विकल पुकार कौन? | साँसों की जलती साँस कौन? प्राणों की विकल पुकार कौन? | ||
− | + | वह कौन खड़ी उदयाचल पर? | |
भर रही तारकों की गागर | भर रही तारकों की गागर | ||
संध्या-सी प्राची में नि:स्वर | संध्या-सी प्राची में नि:स्वर | ||
पंक्ति 24: | पंक्ति 24: | ||
मँझधार पडी नौका पर हूँ | मँझधार पडी नौका पर हूँ | ||
मुझको ले आज उबार कौन? | मुझको ले आज उबार कौन? | ||
+ | |||
इस पार कौन? उस पार कौन? | इस पार कौन? उस पार कौन? | ||
साँसों की जलती साँस कौन? प्राणों की विकल पुकार कौन? | साँसों की जलती साँस कौन? प्राणों की विकल पुकार कौन? | ||
<poem> | <poem> |
01:56, 15 जुलाई 2011 का अवतरण
इस पार कौन? उस पार कौन?
साँसों की जलती साँस कौन? प्राणों की विकल पुकार कौन?
वह कौन खड़ी उदयाचल पर?
भर रही तारकों की गागर
संध्या-सी प्राची में नि:स्वर
वह पहने हीरक हार कौन?
वह कौन विकल करती मन को
उर सिसक रहा आलिंगन को
सावन के बरसाती घन को
वह देती अश्रु उधार कौन?
मैं किसके अधरों का वर हूँ?
मैं किसकी आत्मा का स्वर हूँ?
मँझधार पडी नौका पर हूँ
मुझको ले आज उबार कौन?
इस पार कौन? उस पार कौन?
साँसों की जलती साँस कौन? प्राणों की विकल पुकार कौन?