भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मार्ग अनदेखा, लक्ष्य अजाना / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=कितने जीवन, कितनी बार / ग…) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 20: | पंक्ति 20: | ||
चक्कर में है बुद्धि, चेतना थककर बैठ गयी है | चक्कर में है बुद्धि, चेतना थककर बैठ गयी है | ||
चिर-पुराण होकर भी मेरी यात्रा नित्य नयी है | चिर-पुराण होकर भी मेरी यात्रा नित्य नयी है | ||
− | + | चालक को तो क्या, मैंने निज को न अभी पहचाना | |
मार्ग अनदेखा, लक्ष्य अजाना | मार्ग अनदेखा, लक्ष्य अजाना | ||
जीवन क्या है, चलते जाने का बस एक बहाना | जीवन क्या है, चलते जाने का बस एक बहाना | ||
<poem> | <poem> |
02:39, 17 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
मार्ग अनदेखा, लक्ष्य अजाना
जीवन क्या है, चलते जाने का बस एक बहाना
धरती चलाती, अम्बर चलता, चलते चाँद-सितारे
कोटि-कोटि ब्रह्माण्ड चल रहे हैं ये बिना सहारे
जाने कहाँ पहुँचने का इन सबने मन में ठाना!
खींचे कहाँ लिए जाते हैं मुझे क्षीण ये धागे?
एक द्वार खुलते ही दिखते द्वार सहस्रों आगे
किसने बिछा दिया सम्मुख यह अद्भुत ताना-बाना!
चक्कर में है बुद्धि, चेतना थककर बैठ गयी है
चिर-पुराण होकर भी मेरी यात्रा नित्य नयी है
चालक को तो क्या, मैंने निज को न अभी पहचाना
मार्ग अनदेखा, लक्ष्य अजाना
जीवन क्या है, चलते जाने का बस एक बहाना