"अंधकार-युग वह भारत का जब जातीय ज्योति थी क्षीण / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=गाँधी-भारती / गुलाब खंडे…) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 17: | पंक्ति 17: | ||
जिसके संदेशों को, चिर आकाश-कुसुम मिल गया अयत्न | जिसके संदेशों को, चिर आकाश-कुसुम मिल गया अयत्न | ||
− | वह आकाश-कुसुम जिसको प्रताप ने | + | वह आकाश-कुसुम जिसको प्रताप ने ढूँढ़ा जीवन भर |
अरावली के गिरि-श्रृंगों पर, वह जिसके हित वीर शिवा | अरावली के गिरि-श्रृंगों पर, वह जिसके हित वीर शिवा | ||
फिरा वनों की ख़ाक छानता करतल पर मस्तक लेकर, | फिरा वनों की ख़ाक छानता करतल पर मस्तक लेकर, | ||
पंक्ति 23: | पंक्ति 23: | ||
कौन अमृत-फल वही हमारे मुख के सम्मुख गिरा गया! | कौन अमृत-फल वही हमारे मुख के सम्मुख गिरा गया! | ||
− | फिरा | + | फिरा हमें खोयी स्वतंत्रता, हमसे आँखें फिरा गया! |
<poem> | <poem> |
02:51, 17 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
अंधकार-युग वह भारत का जब जातीय ज्योति थी क्षीण
द्वाभा के मयंक-सी, दिक्-दिक् हिम की-सी जड़ता थी मौन
महानाश-सी मुँह फैलाये, बढीं तिमिर की लहरें पीन
ग्रस लेंने जब हमें, लकुटिया लिए बचाने आया कौन--
नव प्रभात का अग्रदूत बन, जिसकी सबल गिरा सुनते
शत दशाब्दियों की वह निद्रा भग्न हो गयी ज्यों दु:स्वप्न
विकल रोग-शय्या का, आत्मा बनी अमल गुनते-गुनते
जिसके संदेशों को, चिर आकाश-कुसुम मिल गया अयत्न
वह आकाश-कुसुम जिसको प्रताप ने ढूँढ़ा जीवन भर
अरावली के गिरि-श्रृंगों पर, वह जिसके हित वीर शिवा
फिरा वनों की ख़ाक छानता करतल पर मस्तक लेकर,
वह जो अगणित रसिकों को सूली-शय्या पर गया लिवा,
कौन अमृत-फल वही हमारे मुख के सम्मुख गिरा गया!
फिरा हमें खोयी स्वतंत्रता, हमसे आँखें फिरा गया!