भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पराधीनता-निशा कट गयी / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 19: | पंक्ति 19: | ||
आओ लौट, सुभाष! न अब दर-दर की ठोकर खानी होगी | आओ लौट, सुभाष! न अब दर-दर की ठोकर खानी होगी | ||
आज तुम्हींको लाल किले पर विजय-ध्वजा फहरानी होगी | आज तुम्हींको लाल किले पर विजय-ध्वजा फहरानी होगी | ||
− | आज अमर कवि के स्वप्नों का नंदन उतर पड़ा भूपर | + | आज अमर कवि के स्वप्नों का नंदन उतर पड़ा है भूपर |
− | + | हिमपति खड़ा दहाड़ रहा है किये तिरंगा झंडा ऊपर | |
<poem> | <poem> |
01:19, 20 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
प्रथम स्वाधीनता-दिवस के अवसर पर
पराधीनता-निशा कट गयी, स्वप्न ब्रिटिश-साम्राज्य हुआ है
पहली बार आज ही अपने घर में अपना राज्य हुआ है
. . .
पलटा दिन, इतिहास, भाग्य ने पुन: आज अँगड़ाई ली है
प्रथम बार खुल गयी सवा मन की श्रृंखला कलाई की है
पराधीनता की वह रजनी, पूछो मत कैसे काटी है
भूल न पाती लिये हृदय में घाव खड़ी हल्दीघाटी है
. . .
आओ लौट, सुभाष! न अब दर-दर की ठोकर खानी होगी
आज तुम्हींको लाल किले पर विजय-ध्वजा फहरानी होगी
आज अमर कवि के स्वप्नों का नंदन उतर पड़ा है भूपर
हिमपति खड़ा दहाड़ रहा है किये तिरंगा झंडा ऊपर