भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"चाँदनी वन के बीच खिली / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 10: पंक्ति 10:
  
 
मुख पर झीना अंचल खींचे  
 
मुख पर झीना अंचल खींचे  
सकुच नयन-पंखुड़ियाँ मींचे
+
सकुच नयन-पंखड़ियाँ मींचे
 
खड़ी आम्र के तरु के नीचे  
 
खड़ी आम्र के तरु के नीचे  
 
हँसती हुई मिली
 
हँसती हुई मिली
पंक्ति 19: पंक्ति 19:
 
शाखा तनिक हिली
 
शाखा तनिक हिली
  
प्रथम मिलन-परिणय-मधु -पूरित  
+
प्रथम मिलन-परिणय-मधु-पूरित  
 
हुई विदा जब प्रात मंद-स्मित
 
हुई विदा जब प्रात मंद-स्मित
 
अरुण कपोलों पर थी अंकित  
 
अरुण कपोलों पर थी अंकित  

01:31, 20 जुलाई 2011 के समय का अवतरण


चाँदनी वन के बीच खिली

मुख पर झीना अंचल खींचे
सकुच नयन-पंखड़ियाँ मींचे
खड़ी आम्र के तरु के नीचे
हँसती हुई मिली

पलकें उठीं, मिले युग लोचन
झुके अधर, थर-थर काँपा तन
कूक उठी पिक, गूँजा मधुवन
शाखा तनिक हिली

प्रथम मिलन-परिणय-मधु-पूरित
हुई विदा जब प्रात मंद-स्मित
अरुण कपोलों पर थी अंकित
प्रेम-भेंट पहली

चाँदनी वन के बीच खिली