भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"तूने अच्छे खेल खिलाये! / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह= नहीं विराम लिया है / गुल…) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 8: | पंक्ति 8: | ||
तूने अच्छे खेल खिलाये! | तूने अच्छे खेल खिलाये! | ||
− | खेल तुझे हो, हमने तो इसमें | + | खेल तुझे हो, हमने तो इसमें दुख-ही-दुख पाये |
जब भी हमने राग मिलाया | जब भी हमने राग मिलाया | ||
जुड़ा मंडली, सुर में गाया | जुड़ा मंडली, सुर में गाया | ||
− | क्रूर काल ने | + | क्रूर काल ने फण फैलाया |
सारे ठाठ उड़ाए | सारे ठाठ उड़ाए | ||
पंक्ति 26: | पंक्ति 26: | ||
तूने अच्छे खेल खिलाये! | तूने अच्छे खेल खिलाये! | ||
− | खेल तुझे हो, हमने तो इसमें | + | खेल तुझे हो, हमने तो इसमें दुख-ही-दुख पाये |
<poem> | <poem> |
02:07, 20 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
तूने अच्छे खेल खिलाये!
खेल तुझे हो, हमने तो इसमें दुख-ही-दुख पाये
जब भी हमने राग मिलाया
जुड़ा मंडली, सुर में गाया
क्रूर काल ने फण फैलाया
सारे ठाठ उड़ाए
जाने कैसी आतुरता थी
उठ-उठ गए बीच से साथी
सब सपने की-सी माया थी
हम जिस पर इतराये
सुख पाता तू हमें सताके
या कि सो गया सृष्टि रचाके
कुछ तो बता--'बंधु वे बाँके
गए कहाँ, क्यों आये'
तूने अच्छे खेल खिलाये!
खेल तुझे हो, हमने तो इसमें दुख-ही-दुख पाये