भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जीवन फिर-से भी यदि पाऊँ / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 8: | पंक्ति 8: | ||
जीवन फिर-से भी यदि पाऊँ | जीवन फिर-से भी यदि पाऊँ | ||
− | + | ये स्नेहीजन, ये अलबेले मित्र कहाँ से लाऊँ | |
जाने पुण्य उगे थे कैसे | जाने पुण्य उगे थे कैसे |
02:57, 21 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
जीवन फिर-से भी यदि पाऊँ
ये स्नेहीजन, ये अलबेले मित्र कहाँ से लाऊँ
जाने पुण्य उगे थे कैसे
मिले पिता, माता, गुरु वैसे
बीते जो दिन सपने जैसे
कहाँ ढूँढ़ने जाऊँ
वह सम्मान मिला, यश छाया
धन्य हो गयी मानव-काया
जो परिवार, प्रिया-सुख पाया
सोच-सोच पछताऊँ
चारों ओर लगा हो मेला
रहूँ भीड़ में किन्तु अकेला
जिनका विरह न जाये झेला
कैसे उन्हें भुलाऊँ!
जीवन फिर-से भी यदि पाऊँ
वे स्नेहीजन, वे अलबेले मित्र कहाँ से लाऊँ