भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"नहीं है नया हमारा प्यार / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=बिखरे फूल / गुलाब खंडेलव…) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 8: | पंक्ति 8: | ||
नहीं है नया हमारा प्यार | नहीं है नया हमारा प्यार | ||
− | पहले | + | पहले से ही बसी हुई थी तारों में झंकार |
जड़ पाषाण-खंड के भीतर | जड़ पाषाण-खंड के भीतर | ||
पंक्ति 22: | पंक्ति 22: | ||
प्राणों के अविदित परिचय में | प्राणों के अविदित परिचय में | ||
घुमड़ रहा था प्रेम हृदय में | घुमड़ रहा था प्रेम हृदय में | ||
− | मैंने बस | + | मैंने बस बाँधा सुर-लय में |
नयन हुए जब चार | नयन हुए जब चार | ||
02:58, 21 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
नहीं है नया हमारा प्यार
पहले से ही बसी हुई थी तारों में झंकार
जड़ पाषाण-खंड के भीतर
छिपी हुई थी प्रतिमा सुन्दर
मैंने बस निज कर से छूकर
किया उसे साकार
शब्दों की चादर के नीचे
सोयी थी कविता दृग मींचे
मैंने बस मुँह से पट खींचे
कुंतल दिए सँवार
प्राणों के अविदित परिचय में
घुमड़ रहा था प्रेम हृदय में
मैंने बस बाँधा सुर-लय में
नयन हुए जब चार
नहीं है नया हमारा प्यार
पहले ही से बसी हुई थी तारों में झंकार