भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कोयल की कुहक का यहीं अंत है / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 10: | पंक्ति 10: | ||
माना, पुन: लौटता वसंत है | माना, पुन: लौटता वसंत है | ||
− | तरु से पत्र आज झड़ गया | + | तरु से जो पत्र आज झड़ गया |
आयेगा रूप लिए फिर नया | आयेगा रूप लिए फिर नया | ||
जीवन अमर है यही जानकर | जीवन अमर है यही जानकर |
03:16, 22 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
कोयल की कुहक का यहीं अंत है
माना, पुन: लौटता वसंत है
तरु से जो पत्र आज झड़ गया
आयेगा रूप लिए फिर नया
जीवन अमर है यही जानकर
आती न हो वायु को तनिक दया
रोता ही रहा परन्तु वृंत है
सिन्धु-तीर लहरों का ताँता है
मन का जुड़ गया कहीं नाता है
सलिल वही लौटता हो बार-बार
ज्वार वही लौट नहीं पाता है
क्या हो जो सृष्टि-क्रम अनंत है
कोयल की कुहक का यहीं अंत है
माना, पुन: लौटता वसंत है