भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मेरी वीणा, तान तुम्हारी / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=हम तो गाकर मुक्त हुए / गु…) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 10: | पंक्ति 10: | ||
मधुर स्पर्श से फूट रही हैं ध्वनियाँ प्यारी-प्यारी | मधुर स्पर्श से फूट रही हैं ध्वनियाँ प्यारी-प्यारी | ||
− | + | साज़ भले ही जड़ है सारा | |
तारों पर तो हाथ तुम्हारा | तारों पर तो हाथ तुम्हारा | ||
जब भी कभी जोर से मारा | जब भी कभी जोर से मारा | ||
पंक्ति 21: | पंक्ति 21: | ||
चाहे ठाठ बिखर भी जाये | चाहे ठाठ बिखर भी जाये | ||
− | राग कभी मिटता न | + | राग कभी मिटता न मिटाये |
फिर-फिर नव तंत्री ले आये | फिर-फिर नव तंत्री ले आये | ||
हे वादक! बलिहारी | हे वादक! बलिहारी |
03:25, 22 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
मेरी वीणा, तान तुम्हारी
मधुर स्पर्श से फूट रही हैं ध्वनियाँ प्यारी-प्यारी
साज़ भले ही जड़ है सारा
तारों पर तो हाथ तुम्हारा
जब भी कभी जोर से मारा
उठी करुण सिसकारी
कभी हृदय जब तुमने मींड़ा
लहरा उठी प्रेम की पीड़ा
नित-नित नयी सुरों की क्रीड़ा
नित नव है लयकारी
चाहे ठाठ बिखर भी जाये
राग कभी मिटता न मिटाये
फिर-फिर नव तंत्री ले आये
हे वादक! बलिहारी
मेरी वीणा, तान तुम्हारी
मधुर स्पर्श से फूट रही हैं ध्वनियाँ प्यारी-प्यारी