भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जो बन संवर के वो एक माहरू निकलता है / आदिल रशीद" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Aadil Rasheed (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आदिल रशीद |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <Poem> जो बन संवर के वो एक …) |
(कोई अंतर नहीं)
|
19:44, 1 अगस्त 2011 का अवतरण
जो बन संवर के वो एक माहरू <ref> चान्द जैसे चेहरा वाला</ref>निकलता है
तो हर ज़बान से बस अल्लाह हू <ref> हे भगवान</ref>निकलता है
ये चाँद रात ही दीदार का वसीला है
बरोजे ईद ही वो खूबरू निकलता है
हलाल रिज्क का मतलब किसान से पूछो
पसीना बन के बदन से लहू निकलता है
ज़मीन और मुक़द्दर की एक है फितरत
के जो भी बोया वाही हुबहू निकलता है
ये चाँद रात ही दीदार का वसीला है
बरोजे ईद ही वो खूबरू निकलता है
तेरे बग़ैर गुलिस्ताँ को क्या हुआ आदिल
जो गुल निकलता है बे रंगों बू निकलता है
<ref> </ref>
शब्दार्थ
<references/>