भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अक्सर / अशोक तिवारी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Ashok tiwari (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक तिवारी |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <Poem> '''अक्सर''' अक्सर म…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
23:09, 8 अगस्त 2011 के समय का अवतरण
अक्सर
अक्सर मेरी यादों में एक चेहरा आता है
लीक छोड़कर नई-नई जो राह बनाता है
सपनों की बुनियाद रखी थी जो सालों पहले
आज उन्हीं सपनों में कोई सेंध लगता है
गिरकर उठना, उठकर चलना, चलते ही जाना
घोर मुसीबत में भी वो जो हँसकर गाता है
काम नहीं आसान बनाना एक ऐसी दुनिया
ऊंच-नीच और शोषण का जो नाम मिटाता है
यार हक़ीक़त बात यही है बोझिल मन सारे
जोश भरो, कुछ काम करो, ये कहकर जाता है
14/07/2011