"रिश्तों से बगावत क्यूँ / सुधा ओम ढींगरा" के अवतरणों में अंतर
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुधा ओम ढींगरा }} <poem> जब पूछा उनसे रिश्तों से बगाव...) |
|||
पंक्ति 11: | पंक्ति 11: | ||
सुख देने वाले होतें हैं . | सुख देने वाले होतें हैं . | ||
− | + | भर्राए गले | |
गालों तक | गालों तक | ||
लुढ़क आए | लुढ़क आए | ||
− | + | आँसुओं को समेटते वें बोलीं-- | |
रिश्तों ने | रिश्तों ने | ||
− | समाज सम्मुख | + | समाज- सम्मुख |
बलात्कार कर | बलात्कार कर | ||
नंगे बदन | नंगे बदन | ||
गाँव में घुमाया था. | गाँव में घुमाया था. | ||
− | माँ ने | + | माँ ने टाँगे पकड़ |
बच्चा गिरवाया था | बच्चा गिरवाया था | ||
दूसरे कबीले | दूसरे कबीले | ||
पंक्ति 43: | पंक्ति 43: | ||
औरतों के | औरतों के | ||
अधिकारों का तमाशा बना | अधिकारों का तमाशा बना | ||
− | + | पुरुष | |
उसे अपने | उसे अपने | ||
उस साम्राज्य में | उस साम्राज्य में |
18:50, 10 अगस्त 2011 के समय का अवतरण
जब पूछा उनसे
रिश्तों से बगावत क्यूँ ?
रिश्ते तो
भले
चंगे
सुख देने वाले होतें हैं .
भर्राए गले
गालों तक
लुढ़क आए
आँसुओं को समेटते वें बोलीं--
रिश्तों ने
समाज- सम्मुख
बलात्कार कर
नंगे बदन
गाँव में घुमाया था.
माँ ने टाँगे पकड़
बच्चा गिरवाया था
दूसरे कबीले
के लड़के से प्यार कर
ब्याह जो बनाया था.
मिलीभगत थी
पुलिस की भी
डराया था
धमकाया था
माँ बाप को तंग करेंगें
षड्यंत्र रचाया था
अपराधियों के खिलाफ
रपट वापिस लेने का
दबाब डलवाया था.
डटी रहीं थीं वें
रिश्तों से मुंह मोड़
समाज और इसके
ठेकेदारों से लड़
स्वाभिमान बचाया था.
औरतों के
अधिकारों का तमाशा बना
पुरुष
उसे अपने
उस साम्राज्य में
ले जाना है चाहता
जो सदियों के प्रयत्नों से
औरत को कमज़ोर बना
उसने बनाया था.
परिवार से दुत्कारी
रिश्तों से नक्कारी
पीड़ित , प्रताड़ित
ये वीरांगनाएँ
एक दूजे का साथ देतीं
न्याय को पुकारतीं
अधिकारों को गुहारतीं
बार -बार बदन ढकतीं
जो पुरुषों के
अनर्गल ,
बेवजह प्रश्नों से
उधड़-उधड़ जाता है.
सिर पर आँचल ओढ़ती
सब की सब कह उठीं --
क्या अब भी पूछना है
रिश्तों से बगावत क्यूँ ?