भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कि तुम मुझे मिलीं / रामानन्द दोषी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
					
										
					
					| (2 सदस्यों द्वारा किये गये बीच के 5 अवतरण नहीं दर्शाए गए) | |||
| पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=रामानन्द दोषी    | |रचनाकार=रामानन्द दोषी    | ||
}}  | }}  | ||
| − | {{  | + | {{KKCatGeet}}  | 
<poem>  | <poem>  | ||
कि तुम मुझे मिलीं  | कि तुम मुझे मिलीं  | ||
| पंक्ति 23: | पंक्ति 23: | ||
मिला विहान को नया सृजन ।  | मिला विहान को नया सृजन ।  | ||
| + | कि प्राण पाँव में भरो  | ||
| + | भरो प्रवाह राह में  | ||
| + | कि आस में उछाह सम  | ||
| + | बसो सजीव चाह में  | ||
| + | कि रोम-रोम रम रहो  | ||
| + | सरोज में सुबास-सी  | ||
| + | कि नैन कोर छुप रहो  | ||
| + | असीम रूप प्यास-सी  | ||
| + | अबाध अंग-अंग में  | ||
| + | उफान बन उठो सजनि   | ||
| + | कि तुम मुझे मिलीं  | ||
| + | मिला विहान को नया सृजन ।  | ||
</poem>  | </poem>  | ||
16:05, 13 अगस्त 2011 के समय का अवतरण
कि तुम मुझे मिलीं
मिला विहान को नया सृजन
कि दीप को प्रकाश-रेख
चाँद को नई किरन ।
कि स्वप्न-सेज साँवरी
सरस सलज सजा रही
कि साँस में सुहासिनी
सिहर-सिमट समा रही
कि साँस का सुहाग
माँग में निखर उभर उठा
कि गंध-युक्त केश में
बाधा पवन सिहर उठा
कि प्यार-पीर में विभौर
बन चली कली सुमन 
कि तुम मुझे मिलीं
मिला विहान को नया सृजन ।
कि प्राण पाँव में भरो
भरो प्रवाह राह में
कि आस में उछाह सम
बसो सजीव चाह में
कि रोम-रोम रम रहो
सरोज में सुबास-सी
कि नैन कोर छुप रहो
असीम रूप प्यास-सी
अबाध अंग-अंग में
उफान बन उठो सजनि 
कि तुम मुझे मिलीं
मिला विहान को नया सृजन ।
	
	