भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कविता कोश सम्मान 2011

259 bytes added, 13:52, 18 अगस्त 2011
::::'''प्रथम कविता कोश सम्मान समारोह जयपुर में सफलतापूर्वक संपन्न'''
प्रथम कविता कोश सम्मान समारोह 07 अगस्त 2011 को जयपुर में जवाहर कला केंद्र के कृष्णायन सभागार में संपन्न हुआ। इसमें दो वरिष्ठ कवियों ([[बल्ली सिंह चीमा]] और [[नरेश सक्सेना]]) एवं पाँच युवा कवियों ([[दुष्यन्त]], [[अवनीश सिंह चौहान]], [[श्रद्धा जैन]], [[पूनम तुषामड़]] और [[सिराज फ़ैसल ख़ान]]) को सम्मानित किया गया। इस आयोजन में वरिष्ठ कवि श्री [[विजेन्द्र]], श्री [[ऋतुराज]], श्री [[नंद भारद्वाज]] एवं वरिष्ठ आलोचक प्रो. मोहन श्रोत्रिय भी उपस्थित थे। समारोह में बल्ली सिंह चीमा एवं नरेश सक्सेना का कविता पाठ मुख्य आकर्षण रहे। कविता कोश के प्रमुख योगदानकर्ताओं को भी कविता कोश पदक एवं सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में कविता कोश की तरफ से कविता कोश के संस्थापक और प्रशासक ललित कुमार, कविता कोश की प्रशासक प्रतिष्ठा शर्मा, कविता कोश के संपादक [[अनिल जनविजय]] कविता कोश की कार्यकारिणी के सदस्य [[प्रेमचन्द गांधी]], धर्मेन्द्र कुमार सिंह, कविता कोश टीम के भूतपूर्व सदस्य [[कुमार मुकुल]] एवं कविता कोश में शामिल कवियों में से [[आदिल रशीद]], [[संकल्प शर्मा]], [[रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु']], [[माया मृग]], [[मीठेश निर्मोही]], [[राघवेन्द्र]], [[हरिराम मीणा]], [[बनज कुमार ‘बनज’]] आदि उपस्थित थे। समारोह में यह घोषणा की गई कि 07 अगस्त 2011 से कविता कोश के संपादक एक वर्ष के लिए कवि [[प्रेमचंद गाँधीप्रेमचन्द गांधी]] होंगे। भूतपूर्व सम्पादक [[अनिल जनविजय]] कविता कोश टीम के सक्रिय सदस्य के रूप में संपादकीय संयोजन का काम देखेंगे।
[[चित्र:उपस्थितकवि.jpg|700px]]
[[समारोह की अन्य तस्वीरें यहाँ हैंhttps://picasaweb.google.com/kavitakosh/2011?authuser=0&feat=directlink|कविता कोश सम्मान 2011 की तस्वीरें]]
[[समारोह की तस्वीरें, वीडियो तथा मीडिया में चर्चा|कविता कोश सम्मान 2011 के वीडियो]] ::::'''प्रथम कविता कोश सम्मान समारोह की विस्तृत रिर्पोटरपट'''
कविता कोश टीम ने कविता कोश के पाँचवे जन्मदिवस के अवसर पर कविता कोश जयंती समारोह का आयोजन किया। विगत 07 अगस्त 2011 को जयपुर के प्रसिद्ध जवाहर कला केंद्र के कृष्णायन सभागार में यह भव्य समारोह संपन्न हुआ। समारोह के संयोजक और कविता कोश के संपादक श्री प्रेमचंद गाँधी ने उपस्थित कवियों, श्रोताओं और समारोह के सहभागियों का स्वागत करते हुए कहा यह दिन हिंदी कविता के इतिहास की एक बड़ी परिघटना है। पहली बार कविता कोश को इंटरनेट की दुनिया से निकाल कर सार्वजनिक मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है और हमारे इस समारोह में उपस्थित दो-ढाई सौ लोगों में मात्र वे कवि ही उपस्थित नहीं है जो कविता कोश में शामिल हैं बल्कि बहुत से पत्रकार, हिंदी प्रेमी, छात्र, साहित्यकार एवं जनता के अन्य वर्गों के लोग भी उपस्थित हैं।
खौफ़ज़दा सपनों से अक्सर डर जाती है नींद
हमने अच्छे कर्म किए थे शायद इसीलिए
बिन बिना नींद की गोली खाए आ जाती है नींद
(२)
मैं किसान हूँ मेरा हाल क्या मैं तो आसमाँ की दया पे हूँ
मगर उनके दाँतो पर निर्दोषों का खून नहीं चमकता
वो नाखून नहीं काटते
लेकिन उनके नाखून इतने लम्बे नहीं नोचते होते कि नोंच सकें दूसरों का माँस
</poem>
कवि विजेन्द्र ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि कविताएँ दॄष्टिहीन (visionless) नहीं होनी चाहिए| देश को सही विकल्प की और बढ़ाने वाली कविता ही सर्वश्रेष्ठ हो सकती है। कविता कोश इस दिशा में महत्वपूर्ण काम कर रहा है। कविता कोश में रचनाओं का चयन बहुत अच्छा है और इसके लिए कविता कोश के संपादक अनिल जनविजय बधाई के पात्र हैं। इसके तुरंत बाद बोलते हुए अनिल जनविजय ने बताया कि अब से कविता कोश के संपादक कवि प्रेमचंद गाँधी होंगे। मैं अपना कार्यभार उन्हें सौंपता हूँ। अनिल जनविजय ने कविता कोश की पूरी टीम के योगदान को सराहा और टीम सदस्य प्रतिष्ठा शर्मा एवं ललित कुमार के समर्पण की प्रशंसा की। इस अवसर पर वरिष्ठ कवि ऋतुराज, नंद भारद्वाज और मोहन श्रोत्रिय ने भी अपने अपने विचार प्रस्तुत किए।
Delete, KKSahayogi, Mover, Protect, Reupload, Uploader
19,164
edits