भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सूर्य के हाथ से छूट रही है पृथ्वी / रवि प्रकाश" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Ravi prakash (चर्चा | योगदान) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
− | {{ | + | {{KKRachna |
− | | | + | |रचनाकार =रवि प्रकाश |
− | + | }} | |
− | + | {{KKCatKavita}} | |
+ | <poem> | ||
तुम पास बैठकर | तुम पास बैठकर | ||
पंक्ति 52: | पंक्ति 53: | ||
शब्दों में | शब्दों में | ||
− | <poem> | + | </poem> |
11:24, 23 अगस्त 2011 के समय का अवतरण
तुम पास बैठकर
कविता की कोई ऐसी पंक्ति गाओ
जहाँ मेरे कवि की आत्मा
निर्वस्त्र होकर
मेरे आँख का पानी मांग रही है
ये कैसा समय है
कि, ये पूरी सुबह
किसी बंजारे के गीत की तरह
धीरे-धीरे मेरी आत्मा को चीर रही है
जिसके रक्त से लाल हो जाता है आसमान
जिसके स्वाद से जवान होता है
हमारे समय का सूरज
और चमकता है माथे पर
जहाँ से टपकी पसीने की एक बूंद
जाती है मेरे नाभी तक
और विषाक्त कर देती है
मेरी समस्त कुंडलनियों को
मैं धीरे-धीरे छूटने लगता हूँ
ऐसे, कि जैसे
सूर्य के हाथ से छूट रही है पृथ्वी
सागर के एक कोने में
शाम होने को है
मैं रूठकर कितना भटकूंगा
शब्दों में