भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"तस्लीमा नसरीन : चार / अग्निशेखर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अग्निशेखर |संग्रह=जवाहर टनल / अग्निशेखर }} {{KKCatKavita}} <…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
18:19, 30 अगस्त 2011 का अवतरण
जैसे हम कर चुके हों जीते जी
अपना क्रिया-कर्म
और अब म्रत्युन्जय नागरिक हैं
जैसे हम आये हों कुछ दिनों के लिए
अपने ही देश में सैलानियाँ कि तरह
और हमें किसी से क्या लेना देना
जैसे हमने युद्ध में दाल दिए हों
हथियार
और अब हो जो हो निर्विरोध
तुम भी नहीं जानती थीं मेरी तरह
इस देश के बारे में
अपने वतन से भागते हुए
हथेलियों में जान लिए