भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कैटवाक / अवनीश सिंह चौहान" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 12: पंक्ति 12:
 
पढ़ी-पढ़ाई चिड़िया रानी
 
पढ़ी-पढ़ाई चिड़िया रानी
 
उघरी हुई देह से जादू
 
उघरी हुई देह से जादू
पलछिन करती चिड़िया रानी
+
पल-छिन करती चिड़िया रानी
  
 
पॉप धुनों पर गाती रहती
 
पॉप धुनों पर गाती रहती
पंक्ति 23: पंक्ति 23:
  
 
जब चाहे तब सींचा करती
 
जब चाहे तब सींचा करती
अपने मन का बाग
+
अपने मन का बाग़
  
 
कितने उलझे दृश्य-कथा में
 
कितने उलझे दृश्य-कथा में

14:36, 5 सितम्बर 2011 का अवतरण

जेठ-दुपहरी चिड़िया रानी
सुना रही है फाग

कैटवाक करती सड़कों पर
पढ़ी-पढ़ाई चिड़िया रानी
उघरी हुई देह से जादू
पल-छिन करती चिड़िया रानी

पॉप धुनों पर गाती रहती
हरदम दीपक राग

बिना परों के उड़ती-फिरती
ताक रहे तारे ललचाए
हाथ जोड़कर कुआँ खड़ा है
पानी लेकर बदरा आए

जब चाहे तब सींचा करती
अपने मन का बाग़

कितने उलझे दृश्य-कथा में
कुछ द्विअर्थी संवादों के
अनजानी मस्ती में खोए
आकर्षण झूठे वादों के

पल भर में बरसाती पानी
पल भर में है आग