भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अजनबी खुद को लगे हम / श्रद्धा जैन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= श्रद्धा जैन }} {{KKCatGhazal}} <poem> अजनबी खुद को लगे हम इस कद…) |
|||
पंक्ति 16: | पंक्ति 16: | ||
सुबह को आँखों में रख कर | सुबह को आँखों में रख कर | ||
रात भर पल - पल जले हम | रात भर पल - पल जले हम | ||
+ | |||
+ | इस ज़मीं से आसमां तक | ||
+ | था जुनूँ उलझे रहे हम | ||
खो गए हम भीड़ में जब | खो गए हम भीड़ में जब |
16:05, 7 सितम्बर 2011 का अवतरण
अजनबी खुद को लगे हम
इस कदर तन्हा हुए हम
उम्र भर इस सोच में थे
क्या कभी सोचे गए हम
खूबसूरत ज़िंदगी थी
तुम से मिलकर जब बने हम
सुबह को आँखों में रख कर
रात भर पल - पल जले हम
इस ज़मीं से आसमां तक
था जुनूँ उलझे रहे हम
खो गए हम भीड़ में जब
फिर बहुत ढूँढे गए हम
जीस्त के रस्ते बहुत थे
हर तरफ रोके गए हम
लफ्ज़ जब उरियाँ हुए तो
फिर बहुत रुसवा हुए हम
चाँद दरिया में खड़ा था
आसमाँ तकते रहे हम
जागने का ख़्वाब ले कर
देर तक सोते रहे हम
तेरे सच को पढ़ लिया था
बस इसी खातिर मिटे हम