भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"विपक्ष में है हवा / प्रभात कुमार सिन्हा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभात कुमार सिन्हा |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> हवा तु…) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | |रचनाकार=प्रभात | + | |रचनाकार=प्रभात सरसिज |
|संग्रह= | |संग्रह= | ||
}} | }} |
14:00, 19 सितम्बर 2011 के समय का अवतरण
हवा तुम्हारे पक्ष में नहीं है
मशक्कत से थकी सांवरी लड़की की
परेशानी को
हेंठ करने वाली हवा जब
गुस्से में होती है तो
जल-समूहों के गर्भ को भी कंपा देती है
अंतरिक्ष-पोल पर जब
उठा-पटक करती है बादलों को
तो धरती के दृढ़ वृक्ष भी
जड़ों से उखड़ने लगते हैं
सूर्य को संसार की दृष्टि में
लाने वाली यही हवा
जब करती है किरणों से संसर्ग
तो मच जाता है जल-संसार में हलचल
फिर
इन्हीं मेघों के कन्धों पर
रखती है कपोल तो
कौंध उठती हैं बिजलियाँ
जवान होती इस सांवरी लड़की को
लम्पट निगाह से मत देखो लैंडलॉर्ड !
जवान होती इस लड़की के
बिल्कुल करीब है हवा
जबकि
हवा तुम्हारे पक्ष में नहीं है