भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"नदी का छोर / ओम निश्चल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ओम निश्चल |संग्रह=शब्दि सक्रिय हैं }} {{KKCatNavgeet}} <Poem> …)
(कोई अंतर नहीं)

08:10, 21 सितम्बर 2011 का अवतरण

यह खुलापन
यह हँसी का छोर
मन को बॉंधता है।
सामने फैला नदी का छोर मन को बॉंधता है।

बादलों के व्यूह में
भटकी हुई मद्धिम दुपहरी
कौंध जाती बिजलियों-सी
ऑंख में छवियॉं छरहरी
गुनगुनाती घाटियों का शोर मन को बॉंधता है।
सामने फैला नदी का छोर मन को बॉंधता है।

ये घटाऍं शोख
यह माहौल को रँगती सियाही,
गुम गए हैं अँधेरों में
रोशनी के किरनवाही
लहरियों पर लहरियों का दौर मन को बॉंधता है।
सामने फैला नदी का छोर मन को बाँधता है।

दूर तक फैली हुई है
रेत की रंगीन दुनिया,
यहॉं आकर सिमट जाती हैं
अनेकों संस्कृतियॉं
एक सन्नाटा यहॉं हर ओर मन को बॉंधता है।
सामने फैला नदी का छोर मन को बॉंधता है।