भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मेला / निशान्त" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निशान्त |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}}<poem>मेले में आई हैं साधा…)
 
(कोई अंतर नहीं)

04:39, 7 अक्टूबर 2011 के समय का अवतरण

मेले में आई हैं
साधारण सी औरतें-लड़कियां
जिन्हें काम होता है ज्यादा
और सजने-संवरने को
वक्त और साधन कम
वे तो बहुत कम हैं
जिनके लिए हर दिन
मेले का दिन होता है
हाँ! उनके घरों से
लड़के जरुर पहुँचे हैं
मारने के लिए
कुहनियाँ- कंधे!