भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"दूरी / संतोष अलेक्स" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संतोष अलेक्स |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <Poem> ह...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

12:45, 18 अक्टूबर 2011 के समय का अवतरण

हाथ दुखने पर
मैंने
आँख व आँसू के बीच की दूरी को नापा

फिर
पंख और फड़फड़ाहट
पृथ्वी और मरूद्वीप
धुँआ और आग
वस्तु और परछाई
लहर और समुंदर के बीच की दूरी
को नापा

लेकिन
हाथ और दर्द की दूरी को
नाप न सका !