भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बंसत के रंग / निशान्त" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निशान्त |संग्रह= }} {{KKCatKavita}}<poem>बसंत मे...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
04:32, 21 अक्टूबर 2011 के समय का अवतरण
बसंत में
लताओं
पेड़-पौधों के पास
कितने रंग हैं!
उधर उस नई नवेली के
पास भी कितने रंग हैं
उसका परिधान सुर्ख है
आभूषण सुनहरी
गौरवर्ण
काले केश
मेंहदी रंगे हाथ
और उसकी आंखों में तैरते
सपनों के रंगों का तो
कहना ही क्या।